चित्रा पटेल : रायपुर : वैक्सिनेशन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गए वक्तव्य पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का पलटवार करते हुए कहा …वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है नरेंद्र मोदी हमारे जवाबदार हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं अब जवाबदारी है इसके पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बयान आया था कि कितना हमको वैक्सिंग देंगे कब देंगे कितनी संख्या में देंगे हमको व्यवस्था करनी पड़ेगी तैयारी करनी पड़ेगी और जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस बात को रखें तो कांग्रेसी अभी से विचलित हो गई है। कांग्रेसी सरकार पर तंज कसते हुए कहा केवल आरोप लगाना कांग्रेश के काम है और वास्तविक धरातल पर जाना है, कृपया करके आपको पता करना चाहिए देश के प्रधानमंत्री ने जवाबदार है जो करेंगे अच्छा करेंगे पूरे देश की चिंता है उन्हें तो छत्तीसगढ़ के लिए भी चिंता है।
हम बता दें कि छ ग में कोरोना वैक्सीन आने को लेकर जनता में खुशी का माहौल है लोग घूमने जाने के लिए प्लानिंग अभी से बना चुके हैं लोगों का यह मानना है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वह सुरक्षित है। यह भी बता दें कि जिन्होंने कोरोना काल में अपने शादी के सपनेे पूरे नहीं कर पाए थे ऐसे लोग शादी के सपने संजो रहे हैं और अपने शादी की तारीख भी तय कर चुके हैं।