वन विभाग तिल्दा सर्कल ने कौहा और साजा के अवैध परिवहन वाली गाड़ियों को जब्त किया

Chhattisgarh

रायपुर डीएफओ विशवेश के नेतृत्व में वन अमला द्वारा लगातार लकड़ी के अवैध परिवहन करने वाली गाड़ियों को जब्त कर कार्यवाही की जा रही है।

विशवेश ने बताया कि आज रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान तिल्दा सर्कल के चेक पॉइंट पर कौहा और साजा लकड़ी के अवैध परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया हैं जिस का आकलन लगभग 3 से 4 घन मीटर है। इसी प्रकार कल 30 दिसंबर को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक वेन जप्त किया गया था जिसमें साजा लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था जो लगभग 2:5 घन मीटर का था।
डीएफओ विशवेश ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा कास्ट चिरान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *