रायपुर : मुख्यमंत्री पुलिस और अर्धसैनिक बलों को देंगे नये वर्ष की शुभकामनायें एवं करेंगे चर्चाचा।
दिनांक 31 दिसंबर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नये वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को पुलिस जवानों से मुलाकात करेंगे। बघेल पुलिस लाईन ग्राउंड में दोपहर 01.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को नये वर्ष की शुभकामनायें देंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री जवानों से चर्चा भी करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। बघेल पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर के भोज में भी शामिल होंगे। राज्य बनने के बाद ये पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के बीच नये साल की खुशियां बांटेंगे।