पुलिस आरक्षक ने हवलदार के बेटी को शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म

Chhattisgarh

दुर्ग : पुलिस को रक्षक बोला जाता है यहां तो एक पुलिस ने भक्षक का काम किया है।पुलिस आरक्षक ने साथी हवलदार की बेटी से शादी का झांसा देकर करता था  दुष्कर्म , जिसके बाद पुलिसकर्मी, शादी के वादे से मुकर गया है, वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर कर लिया है। आरोपी आरक्षक फरार है जिसकी तलाश दुर्ग पुलिस कर रही है। दुर्ग के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में 23 वर्षीय युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर नेवई थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुलेश्वर साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की आरोपी आरक्षक से उसकी मुलाकात जनवरी 2020 में हुई जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई, आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों युवती ने आरक्षक से अपने वादे अनुरुप शादी की मांग कि तो उसने साफ इंकार कर दिया, जानकारी के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। आरोपी के संबंध में जानकारी होने पर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *