भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है कांग्रेस-संजय श्रीवास्तव

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कहीं भी ऐसी बात नहीं है कि कार्यकर्ताओं की वजह से हार हुई है। कांग्रेस इस बात का आरोप लगा रही है कि कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा की हार हुई है। इस तरह की भ्रामक प्रचार की जा रही है इसकी हम निंदा करते हैं। राजनीति में सुचिता की बात हमेशा होनी चाहिए जिससे कांग्रेस बचती है और इस तरह के भ्रामक प्रचार चुनाव से पहले भी और चुनाव के बाद भी फैला कर केवल जनता का ध्यान भटकाने का कांग्रेस काम कर रही है लोकतंत्र में पराजय विजय लगा रहता है। हमने तीन बार अपने दैव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की बदौलत जनादेश हासिल किया है, आगे भी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। कांग्रेस को अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्हें भाजपा के आंतरिक मामलों में दखल नही देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *