12 जिलों के 50 निकायों में कांग्रेस के 620, BJP के 548 उम्मीदवार जीते

Chhattisgarh

जयपुर(राजस्थान) : राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों का नतीजा आ चुका है. इनके 1775 वार्डों में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2,माकपा के 2, आरएलपी के 1 उम्मीदवारों के साथ ही 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में सदस्य पदों के लिए हुए आम चुनाव का परिणाम रविवार को जारी कर दिया.राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 2 और 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की.मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी होगी. नामांकन पत्र मंगलवार तीन बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि बुधवार को होगी, जबकि बृहस्पतिवार को तीन बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी. उन्होंने बताया कि चुनाव चिह्नों का आवंटन 17 दिसंबर को नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद किया जाएगा. अध्यक्ष के लिए मतदान 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी. उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *