अपना कैरियर बनाने के लिए वडोदरा गुजरात चला गया और वहां क्रिकेट खेलने लगा : थाना उरला

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : थाना उरला के गुम इंसान क्रमांक 61/2017 के प्रकरण में जांच के दौरान गुम बालक सिद्धार्थ सिंह राजपूत पिता देवेंद्र सिंह राजपूत उम्र 15 वर्ष 6 माह पता कैलाश नगर बिरगांव स्कूल के पास थाना उरला के नाबालिक होने पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 141/2017 धारा 363 भा द वि कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया जो दिनांक 25/11/2020 को थाना उरला में बरामदगी पंचनामा बनाकर दस्तयाब किया गया गुम बालक के कथन लेने पर बालक द्वारा बताया गया कि वह क्रिकेट का बहुत शौकीन है क्रिकेट खेलने जाने पर उसके माता-पिता द्वारा उसे डांट फटकार किया जाता था जिससे वह दुखी होकर रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर अपना कैरियर बनाने के लिए वडोदरा गुजरात चला गया और वहां क्रिकेट खेलने लगा। वहां क्रिकेट खेलता था और रेस्टोरेंट में जॉब करता था दो ढाई साल बाद कोच द्वारा जबलपुर में क्रिकेट प्रैक्टिस करने बोला गया और जबलपुर में डेढ़ माह पूर्व क्रिकेट प्रैक्टिस करता था और वही जॉब करता था। बालक क्रिकेट क्लब द्वारा वर्तमान में स्टेट खेलता है बालक सुरक्षित वापस आने पर थाना उरला में उनके माता-पिता को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। थाना उरला पुलिस द्वारा बालक को क्रिकेट किट प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *