प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh

रयपुर/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया के 28 और 29 नवंबर के दौरे में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दोनों दिन साथ रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 28 नवंबर 2020 शनिवार को शाम 4.50 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेगे। शाम 6 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 29 नवंबर 2020 रविवार को सुबह 11 बजे रायपुर से शिवरीनारायण जिला जांजगीर -चांपा के लिये रवाना होंगे। शिवरीनारायण पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे रायपुर पहुंचकर रात्रि 7.30 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *