माओवादियों के विरूद्ध लड़ाई पर बनी रणनीति 

Chhattisgarh

बीजापुर : कल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के0विजय कुमार द्वारा जिला बीजापुर में केरिपु बल, कोबरा एवं स्टेट पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लड़ाई पर विशेष चर्चा की गई ।

बैठक में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के डी0जी0 डॉ0ए0पी0महेश्वरी, विशेष पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़,  अशोक जुनेजा,केरिपु एसडीजी  कुलदीप सिंह, केरिपु ऑप्स एडीजी जुल्फीकर हसन, आई.बी. के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ0समीर एस0 इलमे, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु डीटीई नलिन प्रभात , पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छ0ग0  प्रकाश डी0, पुलिस महानिरीक्षक कोबरा  के0के0 शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर  सुंदरराज पी0, उप महानिरीक्षक केरिपु  कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर  कमलोचन कश्यप, एवं केरिपु बल के कमांडेंट उपस्थित रहें ।

बैठक बाद के0विजय कुमार एवं समस्त अधिकारी जिले के स्ट्राकिंग फोर्स डीआरजी0 के जवानों से मिले, उनका हौसला बढ़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *