छत्तीसगढ़ : रायपुर 29 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी,अपर मुख्य सचिव सर्व अमिताभ जैन, केडीपी राव, आर पी मंडल , सी के खेतान, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव द्विवेदी, सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित है।