मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है की फर्नांडिस ने मजदूरों एवं कमजोर तबके के लोगो के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हें नेतृत्व प्रदान किया।उन्होंने सांसद और देश के अनेक उच्च पदों पर रहते हुए देश की उलेखनीय सेवा की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति सवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।