छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के बयान को वे टिप्पणी योग्य भी नहीं मानते. श्रीवास्तव ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति के लिए क्या कहा जाय भला जिन्होंने सीएम रहते हुए हमेशा छग के हक़ पर कुठाराघात किया है. इस अंचल को अविभाजित मध्यप्रदेश के ज़माने में उपनिवेश जैसा बना कर रखने वाले व्यक्ति जब प्रदेश के हित की बात करते हैं, तो उन पर तरस ही आती है। श्रीवास्तव ने कहा कि दिग्विजय जैसे नेता जब प्रदेश के संसाधनों को लूटते-खसोटते रहने का काम कर रहे थे, तब आज के सीएम भूपेश बघेल जैसे लोग ही इनके शागिर्द थे, जिन्होंने कभी भोपाल में प्रदेश के हित की बात उठाने का साहस नहीं कर पाए जबकि भाजपा ने प्रदेश का निर्माण कर इसे विकसित राज्यों की क़तार में खड़ा किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नक्सलियों के हमदर्द, आतंकी सरगनाओं के साथ हमेशा खड़ा रहने वाले, ओसामा भक्त दिग्विजय को उनकी पार्टी भी अब गम्भीरता से नहीं लेती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास अपना नम्बर बढ़ाने बिन बुलाए मेहमान की तरह टपक पड़ने वाले दिग्विजय के बयान को भाजपा टिप्पणी लायक़ नहीं समझती है।