धान खरीदी तिहार शुरू किया-जनपद अध्यक्ष

Chhattisgarh

आरंग: धान खरीदी तिहार जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर ग्राम पिरदा के किसान सलिक राम, ग्राम कोरासी के किसान – विद्याचरण साहू, नीलकंठ साहू का धान तौल कर किसान को साल-श्री फल सम्मान कर किसान का धान खरीदी का शुरुवात किया। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए एक दिसंबर बुधवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि इस दिन से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी धान खरीदी शुरू हो रही है। यह किसानों के लिए किसी तिहार (त्योहार) से कम नहीं है। यह 30 जनवरी 2022 तक चलेगा। धान की फसल तैयार होने के बाद से किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 85 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है। राज्य के लगभग एक लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे दे रहे है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है। कहा कि बारदाने की कोई भी समस्या नहीं है शासन की तरफ से पूरा बारदाना किसानों को देने के लिए उपलब्ध है धान खरीदी तिहार में आज सरपंच-किशोर बंजारे, पिरदा सरपंच-लेखराम साहू पूर्व सरपंच-खिलेश चेलक, राधेलाल यादव, संतराम देवांगन, सोहन लाल साहू, खेमन वर्मा, प्रीतम साहू, सतीश साहू, रमाकांत धुरंधर, लोकेश नायक, योगेन्द्र बंजारी, टिंकू साहू, पंचराम पटेल, विद्याचरण साहू, अरुण वर्मा, चंद्रिका साहू, रवि डहरिया, नरेश धीवर, प्रदीप गृतलाहरे,तुलसी राम साहू,मुन्ना पटेल, गिरधारी साहू, ओमप्रकाश पटेल, डहरिया राम साहू, संजय पटेल, नंद पटेल, जागेश्वर वर्मा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *