भूपेश बघेल व मोहम्मद अकबर को पद से हटाए राहुल गांधी : धरम लाल कौशिक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 27 जनवरी को  प्रदेश भाजपाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मोहम्मद अकबर द्वारा किए असंवैधानिक कृत्य से प्रदेश शर्मसार है. बघेल ने राष्ट्रीय पर्व के पुनीत अवसर पर पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय झंडे के बदले पार्टी का झंडा फहराकर गम्भीर आपराधिक कृत्य किया है. इस कृत्य की कोई माफ़ी नहीं हो सकती.।कौशिक ने कहा कि देश के जिस झण्डे की आन-बान-शान के लिये हमारे हज़ारों मनीषियों ने क़ुरबानी दी है, इसी झंडे की शान बनाए रखने के लिये देश के जवान अपना जीवन बलिदान कर देते हैं, शहीद हो जाते हैं, ऐसे हमारे गौरव के प्रतीक ध्वज का अपमान कर बघेल ने पद पर रहने का अधिकार खो दिया है।कौशिक ने कहा कि बघेल अविलंब इस्तीफ़ा दें भाजपा हर स्तर पर देश के सम्मान स्वाभिमान की यह लड़ाई लड़ेगी । उन्होंने कहा कि सुपर मुख्यमंत्री पी एल पुनिया ने भी आज रायपुर पहुचने के बाद भूपेश बघेल से माफी मंगवाने की बात करने की बजाय उल्टा भाजपा को ही पाठ पढ़ाने लग गए जो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे के समान है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वही कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा भारतीय ध्वज को सलामी न देना भी संविधान और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल रायपुर आ रहे हैं, उन्होंने भूपेश बघेल को पद से हटाने की माँग की है। कौशिक ने राहुल गांधी से यह भी आग्रह किया है कि वे भूपेश/अकबर जैसे लोगों पर कारवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *