छतीसगढ़ी फिल्म ” ससुराल” की पोस्टर का हुआ विमोचन , जल्द ही सिनेमा घरों में छा जाएगी..

Chhattisgarh

चित्रा पटेल

छ ग : रायपुर के निजी होटल में छतीसगढ़ी फिल्म ” ससुराल” की पोस्टर का विमोचन किया गया।इस फिल्म के निर्दशक प्रभाष मानिकपुरी है।ससुराल फिल्म बनकर तैयार है,बस इंतजार है तो सिनेमा घरों में लगने का देर है।प्रभाष ने बताया कि इस फिल्म में फूल कॉमेडी है , पांच गानें , रोमांस , एक्सन देखने को मिलेगा।इस फिल्म को देखने वालो के लिए एक सन्देश मिलेगा की एक बेटी अपने मां बाप के घर से विदाई होकर ससुराल जाती है और किसी तरह से अपने ससुराल में अपना उतार चढ़ाव जीवन जीती है।इन्हीं सभी चींजों को लेकर एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म निर्माण किया गया है। मां कामना फिल्म शिवरीनाराण के बैनर तले निर्माता सागर केसरवानी व मदन कहार है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्देशक सतीश जैन व विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ निर्माता निर्देशक संतोष जैन रहे।इस फिल्म के कलाकर करण खान ,सोनाली सहारे ,इस फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में नजर आएंगे,इसके अलावा पुष्पेंद्र सिंह,प्रदीप शर्मा,ललित उपाध्याय,आदि है।ससुराल फिल्म की शूटिंग छ ग के शिवरीनाराण, जांजगीर चांपा के हसीन वादियों में किया गया है,और इस फिल्म को अगस्त में सिनेमा घरों में दर्शकों को नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *