शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती आज सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में मनायी जायेगी

Chhattisgarh

रायपुर : 08 नवंबर 2020 को आज  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नंदकुमार पटेल की जयंती आज  रविवार को प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों में मनाया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों में प्रार्थना सभाएं, शहीद पटेल के मूर्ति, छायाचित्र पर मार्ल्यापण, पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये उनके व्यक्तिव एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठियां आयोजित करते हुये स्थानीय स्तर पर सुविधानुसार अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *