रायपुर -आज प्रदेश के मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर सहित रायपुर कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन, रायपुर नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार, निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, निगम जोन 9 के जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राज्य लोक निर्माण विभाग के प्रमुख मुख्य अभियन्ता, एस. डी. एम. रायपुर, निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियन्ता योजना राजेश शर्मा एवं सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अवन्ति विहार तालाब एवं उद्यान के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना में कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं 12 करोड़ 89 लाख रूपये की स्वीकृत लागत वाली विकास योजना में कार्यों को तत्काल गतिमान करते हुए सतत निगरानी कर समयसीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए जनहित में जनसुविधा हेतु समाजहित और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया.अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अवन्ति विहार तालाब एवं उद्यान का विकास और सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है. इसमें पाथवे निर्माण, फाउंटेन, लाइटिंग, घाट, स्टोन पीचिंग कार्य सहित समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विविध विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य योजना में शीघ्र करवाये जायेंगे।