भाजपा प्रत्याशी डंग के समर्थन में वित्तमंत्री  देवड़ा का तूफानी जनसम्पर्क

Madhyapradesh

पारस राठौर : तुरकिया : वित्त : राजनीति जीवन की पहली सीढ़ी सुवासरा विधानसभा से शुरु हुई है। आपने मुजे बहुत प्रेम दिया है। मुजे 3 बार जीत दिलाकर विधायक बनाया है यह बात म प्र शासन के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग के समर्थन में रणायरा में जन सभा को संबोधित करते हुए कही। और कहा भाजपा सरकार में काम तो खूब हुए प.अटलबिहारी वाजपेयी ने गांव – गांव में पक्की सड़क, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, ओर भी योजनाएं दी है। फिर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की एक से बढ़कर एक योजना किसानों और गरीबो के लिए बनाई है। और पूरी दमदारी के साथ धारा 370 हटाई, राम मंदिर का निर्माण शुरु किया, किसानो को सम्मान के लिए 6 – 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दी जा रही है। मुख्यमंत्रीर शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों के लिए 4 – 4 हजार रुपये सम्मान निधी के लिए चालू कर दिए है। कांग्रेस ने तो किसानों को बदनाम करने ओर आग लगाने का काम किया है। भाजपा ने तो बाग लगाने का काम किया है।_
_दौरा नाहरगढ़, से खानुखेड़ा, कोटड़ा बहादुर, रणायरा, भितयाखेड़ी, पायाखेड़ी, रामगढ़, गड़रिया, मोतीपुरा,कोटपिपलिया, बाजखेड़ी, शक्कर खेड़ी, कोटड़ा माता, भाटखेड़ी , विशनिया, कराड़िया, व गुराड़िया गोड़ में भव्य स्वागत किया गया है।_
_दौरे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्रसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष भारत डांगी , मंडल उपाध्यक्ष हरिसिंह शक्तावत, मनोज पोरवाल, महामंत्री राधेश्याम पाटीदार, फकीरचंद मालवीय, महेश माली, सहित पदाधिकारी साथ थे।_
_मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दीक्षित, सुरेश रूपरा, राजकुमार गोड़, घनश्याम चौधरी, राजेन्द्रसिंह राणा, फूलसिंह चौहान, नाहरसिंह परिहार , संजय यति, अरुण शर्मा, अजय पाटीदार, सहित कार्यकर्ता साथ थे।_

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *