मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बघाई

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 21जनवरी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है।
कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गांवों और शहरों की गलियों में बच्चों की टोलियां द्वार-द्वार जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा की पुकार लगाकर अन्नदान का आग्रह करते हैं। दानशीलता के इस महापर्व में बड़े-बुजुर्ग स्नेह के साथ बच्चों को धान, चांवल सहित नगद राशि देते हैं। मेहनतकश किसानों के इस पर्व में किसानों की कर्ज माफी और ढाई हजार रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के फैसले ने खुशियों के नए रंग भर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर सभी लोगों के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

2 thoughts on “मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बघाई

  1. छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply to HNS24 NEWS Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *