लापरवाही पूर्वक रॉन्ग साइड चलने वाले, तेज रफ़्तार वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस की अभियान कार्रवाई

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 20 जनवरी  पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर द्वारा आज दिनांक को रायपुर शहर के 15 चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले वाहन चालक, रॉन्ग साइड में चलने वाले वाहन चालक एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें कुल 273 वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर समन शुल्क परिसीमन किया गया!

शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान कार्यवाही चलाई जाती है।अतः वाहन चालकों से अपील है , कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित चलने दें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *