सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू

Uncategorized

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज़ किया। वे पुलिस लाइन हेलीपेड, रायपुर से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए।

इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से सीधे संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। साथ ही, लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि 1 मई से शुरू हुआ सुशासन तिहार 10 जून तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना है।

मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी दौरे पर रवाना हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *