राजनांदगांव : 03 मई 2026जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शीतला मंदिर रोड स्थित नेहरू पार्क के सामने एक युवक गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक थैले में रखा गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर यादव उर्फ टोबू यादव (27 वर्ष) निवासी जमातपारा, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सफलता हासिल की।