रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 विधानसभा क्षेत्र 24-मरवाही (अ.ज.जा.) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक हेतु शरद श्रीवास्तव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पेंड्रा को लाइजनिंग अधिकारी एवं अनिल साहू, सहायक खनिज अधिकारी को सहायक लाइजनिग अधिकारी नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक हेतु जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश पाल और सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा पदमाकर सिंह परिहार को सहायक लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।