खम्हरिया से निकलेगा दस हजार से ज्यादा भोरमदेव कांवर पदयात्रियों का विशाल जत्था : बंसत अग्रवाल

Chhattisgarh

रायपुरयात्रा के संयोजक बंसत अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर में भोरकरोरमदेव कंवर पदयात्रा समिति की यात्रा 11 अगस्त को पवित्र नर्मदा कुंड कुटी धाम थान खम्हरिया से भोरमदेव मंदिर तक 55 किलोमीटर की निकाली जाएगी।

यह आयोजन मध्य भारत का सबसे बड़ा आयोजन है। जिसमें शिव भक्तों की हजारों की संख्या में शिवभक्त बोल-बम के नारा के साथ शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से आरंभ इस कांवर यात्रा में इस बार दस हजार से अधिक कांवरियों का जत्था 12 अगस्त को सामूहिक रूप से बाबा भोलेनाथ का जलभिषेक करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में हर वर्ष भक्तों की संख्या भगवान भोलेनाथ की कृपा से बढ़ती जा रही है, भक्तों का मानना है कि यह कांवड़ यात्रा में शामिल होने और सच्चे मन से मन्नत मांगने पर भोलेनाथ भक्तों के सभी दुख हरते हैं और मनोकामना को पूर्ण करते हैं। पदयात्रा में शामिल होने के लिए भोरमदेव पदयात्रा समिति से संपर्क कर इसमें शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *