कांकेर घटना पर पत्रकारों की उच्च स्तरीय जांच समिति गठित

Chhattisgarh

रायपुर, 01 अक्टूबर 2020/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कांकेर जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पत्रकार  कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट एवं दुर्वव्यवहार पर जांच हेतु पत्रकारों के उच्च स्तरीय जांच दल के गठन के आदेश राज्य शासन ने जारी कर दिए हैं। उच्च स्तरीय जांच दल 10 दिनों के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन राज्य शासन को सौंपेगा।

राजेश जोशी, संपादक नवभारत रायपुर की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय जांच दल के अन्य सदस्य  रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज एक्सप्रेस , सुश्री शगुफ्ता सिरीन सहायक संपादक राष्ट्रीय हिंदी मेल,  अनिल द्विवेदी संपादक आज की जनधारा ,  सुरेश महापात्र संपादक बस्तर इम्पेक्ट एवं  राजेश शर्मा ब्यूरो चीफ भास्कर, कांकेर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *