खंडन : धरमलाल कौशिक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रदेश भाजपाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़ में ‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठीक से मेहनत नहीं की, इसलिए हारे’ शीर्षक से छपी खबर का जोरदार खंडन किया है। कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दैव दुर्लभ कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी के आधार स्तम्भ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही छत्तीसगढ़ में पार्टी लगातार तीन बार जनादेश हासिल करने में सफल रही है। लोकसभा समेत तमाम चुनाव में प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती रही है, और इसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही है। कौशिक ने कहा कि उन्होंने बैठक में ऐसी कोई बात नहीं की है जिससे कार्यकर्ताओं का दिल दुखे। कौशिक ने कहा कि उक्त अख़बार की ख़बर के आधार पर भाजपाजनों में रोष है, और वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी भावनायें व्यक्त कर रहे हैं। पार्टी के लाखों कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगामी चुनौतियों के लिये तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *