नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा के अरोपो की पुष्टि: संजय श्रीवास्तव

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर  दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी को नेशनल हेराल्ड खाली करने के आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देख ले कि भाजपा के आरोपो में कितनी प्रामाणिकता होती है जिसे विभिन्न न्यायालय के फैसलों से भी मुहर लगती है। कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके और केवल राजनीतिक रोटी सेकने के लिए आरोप ना लगाए। जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले को खारिज कर दिया गया, तब भी कांग्रेस पार्टी का देशभर में झूठा प्रचार उनकी नीयत पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि इनकम टैक्स वाले मामले में कुछ दिन पहले ही कोर्ट का राहुल गांधी व सोनिया गांधी के आयकर फाईल खोलने का फैसला आया था और अब जमानती वर्तमान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व निवर्तमान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देशभर में बेनकाब हुए है। कांग्रेस पार्टी आज नेशनल हेराल्ड मामले में हारी है और भाजपा के आरोप को कोर्ट ने सही ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *