मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल कोरोना पॉजिटिव…स्थिति गंभीर .. ईलाज जारी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टर देवेंद्र नायक ने बताया कि आज करीबन 2:00 बजे इलाज के लिए बालाजी हॉस्पिटल लाया गया है उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। नंद कुमार बघेल शुगर के मरीज हैं और कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए है उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया है अभी स्थिति गंभीर है इलाज चल रही है और डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि नंदकुमार बघेल को  ऑक्सीजन में रखा गया है अभी 4-5घंटा कुछ नहीं कह सकते हैं। नंद कुमार बघेल का पूर्व में शुगर का  इलाज भी चल रहा था ।

हम बता दें कि कुछ देर पहले सीएम भूपेश बघेल पिता का हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *