सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही… 300000 रू चोरी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता : सीधी : रामपुर : म प्र के पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही उप निरीक्षक संतोष चौरसिया ने बताया कि रामपुर नैकिन के विभव ट्रेडर्स के मालिक तथा अतुल गुप्ता ने थाना में  रिपोर्ट किया था कि आज दोपहर को सपरिवार  बाहर गए थे उस वक्त उसकेे घ को खाली देखकर अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर अलमारी से 300000 रू चोरी कर लिया है। शिकायत पर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडे द्वारा मामले की तस्दीक कर चोरी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि फरियादी के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसका फुटेज निकालने पर एक व्यक्ति उसमें चोरी करते हुए दिखा जिसकी पड़ताल करने पर आज दिनांक को संदिग्ध शिवम सेन पिता राम चरण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम झांझ बकैनिहा टोला, को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना कबूल किया गया एवं 274000 रू नगद तथा एक मोबाइल कीमती 2500 रुपए को जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिला कराया गया। एक अन्य मामले में देहात गस्त के समय जानकारी मिली कि ग्राम हत्था के पास रघुनाथपुर में एक व्यक्ति लोहे का बका लहराते हुए खड़ा है जिससे वहां में भय के वातावरण का निर्माण हो रहा है । एवं उक्त व्यक्ति कभी भी कोई अप्रिय वारदात घटित कर सकता है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिससे नाम पूछने पर अपना नाम मनोज सेन पिता श्यामसुंदर सेन उम्र 24 वर्ष निवासी रघुनाथपुर बताया।

उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे के धारदार हथियार को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया ,न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिला कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *