ब्रेकिंग.. मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए करीबन 100 मीटर तक घसीटा

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता : म प्र : सीधी : मझौली थाना अंतर्गत छुही हाई स्कूल मेंन तिराहा के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार मिनी ट्रक इतना ओवरस्पीड था कि बाइक सवार को सामने से टक्कर मारते हुए करीबन 100 मीटर तक रौंदा, जहां बाइक में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को रात्रि लगभग 9:30 बजे के लगभग यूपी 72 एटी 3474 नंबर का सीधी तरफ से आ रहे मिनी ट्रक ने छुही तिराहे के पास बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए मौत के घाट उतार दिया है वही मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी मझौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *