आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो ने किया बड़ा खुलासा…. रिश्वत लेते दीपक कुमार यादव को रंगे हाथ पकड़ा

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के निदेशक
एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, एसीबी के दिशानिर्देश पर भ्रष्टाचार रोधी कार्यवाही के अंतर्गत आज दिनांक
01.09.2020 को एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ,जांजगीर चांपा के कार्यालय में पदस्थ, सहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव को 2,500/रूपये की राशि रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।
प्रकरण में प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि वह पत्नी के ईलाज
के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं,जांजगीर चांपा में आवेदन दिया है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में पदस्थसहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत की तस्दीक की गई। शिकायत सही पाया गया। आवेदक और आरोपी के मध्य आज रिश्वत की प्रथम किस्त के रूप में 2,500/- रूपये दिये जाने पर सहमती हुई थी,जिस पर एसीबी, बिलासपुर की टीम द्वारा जाल बिछाकर आरोपी को प्रार्थी से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा के कार्यालय में 13.45 बजे प्रथम किस्त 2.500/- रूपये लेने के उपरांत गवाहों के समक्ष रंगे हाथ पकड़ा गया है।
आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *