चौबे कॉलोनी एवं समता कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीजो के निवास  के आसपास  सेनेटाईजर स्प्रे किया जा छिड़काव

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर नगर निगम के जोन 7 के तहत आने वाले चौबे कॉलोनी एवं समता कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीजो के निवास एवं आसपास के स्थानों में जिला प्रशासन द्वारा घोषित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन 7 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता  रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन बंजारे की उपस्थिति में जोन स्वास्थ्य अमले ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की

जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कारगर रोकथाम करने सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजर स्प्रे सहित चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करके सेनेटाईज किया. यह क्रम जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम की दृष्टि से अगले 14 दिनों तक सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में प्रतिदिन जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तौर पर सम्बंधित जोन 7 के स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा. इस दौरान प्रतिदिन संध्या को सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन में फाॅगिंग अभियान सम्बंधित जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्तर पर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *