महेश्वर उप जेल से दो विचाराधीन कैदी भागे, तीन निलंबित

Chhattisgarh

पारस राठौर : खरगोन : मध्यप्रदेश के महेश्वर स्थित उप जेल से आज दो विचाराधीन कैदी दीवार फांद कर भाग गए ।इस मामले में दो प्रहरी तथा एक मुख्य प्रहरी को निलंबित किया गया है।केंद्रीय जेल बड़वानी के जेल अधीक्षक डी एस अलावा ने बताया कि चोरी के आरोप में 4 जुलाई को विचाराधीन कैदी के रूप में लाए गए नानूराम तथा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 19 जुलाई को निरुद्ध किए गए विकास आज करीब 11:00 बजे जेल की 18 फीट ऊंची आउटर वॉल फांद कर फरार हो गए।उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों को सूचना देकर उनकी तलाश आरंभ कर दी गई है,उन्होंने बताया कि इस मामले में दो प्रहरियों अमित सिंह व दीपेंद्र सिंह व मुख्य प्रहरी राधू सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *