भारसाधक मंत्री होंगे निगम, मण्डलों के अध्यक्ष

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 11 जनवरी, राज्य के समस्त आयोगों (संवैधानिक आयोगों तथा विधि द्वारा स्थापित, जिसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष की नियुक्ति अधिनियम के परिप्रेक्ष्य में चयन प्रक्रिया के अनुसार की गई है, को छोड़कर) निगमों, मण्डलों, प्राधिकरणों, समितियों, परिषदों और अन्य संबंधित संस्थाओं के अध्यक्ष अब संबंधित विभागों के भारसाधक मंत्री होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 20 दिसम्बर 2018 को जारी आदेश के तहत समस्त निगम, मण्डलों, प्राधिकरणों में पूर्व के मनोनयन को निरस्त करते हुए संबंधित विभाग के भारसाधक सचिव को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार अब भारसाधक सचिव के स्थान पर संबंधित विभाग के भारसाधक मंत्री संबंधित निगम, मण्डल, प्राधिकरण और अन्य संबंधित संस्थाओं के अध्यक्ष होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *