चित्रा पटेल : रायपुर : सोनिया गांधी आस्था मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरविंदर जोसफ चड्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि काशीराम नगर रायपुर आर्थीक रुप से बेहद कमजोर बहन बिदिया सोई जो रायपुर के निजी अस्पताल मे डिलवरी के नाजुक समय में माता व नवजात बच्ची जो गंभीर रूप से बिमारी में जूझ रही गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं होने के कारण आर्थिक संकट में फंसी बहन का राशन कार्ड कलेक्टर खाद्य विभाग से प्रिन्ट न मिलने की शिकायत व बिमार बहन के इलाज के लिए मदद हेतु खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से निवेदन किया गया।
मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर उनके निज सचिव राजेश वर्मा ने बहन की परेशानी की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र्रता कलेक्टर खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया को निर्देशित करते हुए शीघ्रता कार्ड का प्रिन्ट पेपर निगम जोन कार्यलय भेज कर कार्ड बनाने का निर्देश जारी कर बीमार बहन को ईलाज के लिए कार्ड बनवा कर सोनिया गांधी आस्था मंच के साथिीयों ने अस्पताल जाकर संबंधी डॉक्टर से चर्चा कर बेहतर इलाज व बहन को मंच द्वारा हर संभव मदद की बात की।
सोनिया गांधी आस्था मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरविन्दर जोसफ चड्डा, कांनरेड वेसली, राकेश ढिवर, आनंद चौहान, इंद्रा प्रीतम बेन (अधिवक्ता ), सुुचि त्यागी ने गरीब बहन के ईलाज के लिए मदद करने हेतु खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निज सचिव राजेश वर्मा एवं खाद्य नियत्रंक अनुराग भदौरिया को सादर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।