नहीं रहे शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : आज 2 जनवरी को रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान हुआ निधन,शक्ति— शक्ति रियासत के कुमार एवं पूर्व विधायक कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह जी का आज दिनांक 2 जनवरी 2019 दिन- बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया उल्लेखित हो कि कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कई बार विधायक के रुप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा उनके निधन पर शक्ति विधानसभा सहित लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है पूर्व विधायक कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह जी की मृतदेह को रायपुर से शक्ति लाया जाएगा तथा उनका अंतिम संस्कार होगा ज्ञात हो कि कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा निरंतर उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी।

*ॐ शांति,ॐ शांति,ॐ शांति*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *