पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मोदी सरकार की दूसरी पारी के एक साल का ब्योरा मीडिया के सामने रखा

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : भाजपा आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पत्रकारों से चर्चा की, जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार की दूसरी पारी के एक साल का ब्योरा मीडिया के सामने रखा। मोदी सरकार के एक साल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उपलब्धियों से भरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया था, उसे चरितार्थ किया है।

इस दौरान विक्रम उसेंडी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी दूसरी पारी में धारा 370, अयोध्या में भगवान राममंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक जैसे उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में कोरोना संकट के बीच जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने सूझबूझ भरा निर्णय लिया और वक्त पर लॉकडाउन का ऐलान किया, उसने दुनिया में देश की साख को और मजबूत किया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि एक साल में मोदी सरकार ने विकास के नये अध्याय लिखे हैं। पहले कार्यकाल में जनता ने बड़े परिवर्तन के लिए वोट किया था।

इस दौरान गरीबों के बैंक खाते खोलना, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक, जीएसटी जैसे कामों को सरकार की तरफ से किया गया। 2019 में इन्ही कामों से खुश होकर जनता ने बंपर वोटों से मोदी सरकार को वापस लाया। रमन सिंह ने कहा कि 365 दिनों के कार्यकाल में इस तरह के फैसले लिए गए, जो दशकों व सदियों तक में नहीं लिए गए थे। धारा 370, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, तीन तलाक, लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिलाना, जैसे कामों ने मोदी सरकार के संकल्प को बताया है।

डॉ रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया था, उसे चरितार्थ किया है। किसान सम्मान निधि से 9 करोड़ 50 लाख किसानों को 72 हजार करोड़ रुपये का फायदा मिला है। किसानों के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए है। केंद्र सरकार की नीति और निर्णय ने गांव और शहर की खायी कम कर दी। आज गांव-गांव में इंटरनेट का उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर देश बनाने की व्यवस्था सरकार ने की है। इसके तहत गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया। दिव्यागों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों को राशि दी गई। 3 माह का एलपीजी कनेक्शन नि:शुल्क दिया गया। एमएसएमई में लोन देने की सुविधा प्रदान की गई।

किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई। डॉ रमन ने कहा कि कोरोना से केंद्र बेहतर तरीके से लड़ रहा है, मनरेगा का फंड 1 लाख करोड़ का किया गया, जो कि 40 हजार करोड़ की वृद्धि है। कोरोेना में मोदी सरकार के फैसले को राष्ट्रहित में बताते हुए रमन सिंह ने कहा कि पीएम ने समय रहते लॉक डाउन किया, जिसकी डब्ल्यूएसओ समेत दुनिया ने तारीफ की। कोरोना से दुनिया भर में मौतों से भारत में मृत्यु दर बेहद कम है। भारत ने 120 से ज्यादा देशों को दवाइयां भेजी। वहीं डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा है, और राज्य सरकार के कुल 7 असफलताओं के बारे में उन्होंने जो कहा वह इस प्रकार है

1. प्रवासी मजदूरों के खाते में 1 हजार रुपये डालने में यह सरकार असफल रही |

2. 50 दिन बाद भी मजदूरों को लाने के तरीकों को व्यवस्थित नहीं किया – आधे मजदूर पैदल आने में मजबूर हुए

3. क्वॉरेंटाइन सेंटर में आत्महत्या, सांप काटने से मौत सहित 10 मजदूरों की मौत प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, हद तो यह है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में 5 माह के नवजात की इलाज के अभाव में मृत्यु हो जाती है |

4. सरपंच के भरोसे लाखों मजदूर- पूर्णता अव्यवस्था का आलम|

5. आर्थिक आपातकाल की स्थिति निर्मित हो गई है |

6. कोरोना महामारी का सहारा लेकर राज्य सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक इंक्रीमेंट में कटौती साथ ही नई भर्तियों में पूर्णता रोक जिससे प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा |

7. केंद्र सरकार को कोसने वाली राज्य सरकार अपनी वित्तीय स्थिति में ध्यान दें – ऐसी स्थिति आ गई है कि यदि वर्तमान सरकार भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को मरम्मत करा ले तो वही बहुत है, नए कार्य किया जाना तो संभव ही नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *