रायपुर : भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया ये विपक्ष का कार्य है,इसके लिये साधुवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूढ़त के चेहरे के भाव मे विरोध प्रदर्शन का भाव नही दिख रहा है,चेहरे की हताशा,निराशा दिख रही है,पूरे पंडाल में बैठे एक भी नेता के चेहरे में विरोध का भाव नही दिख रहा है।प्रथम शुद्ध छत्तीसगढ़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यो को देखकर इनको अपने ही धरना-प्रदर्शन पर पछतावा हो रहा है,पर लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को जिंदा दिखाने की केवल कवायत ही ये कर पा रहे है,पर इनके खुद का ज़मीर और चेहरे का भाव साथ नही दे रहा है।