कोरोना संक्रमण के समय एम्स में लगातार सेवाएं दे रहे देवेंद्र नगर रायपुर निवासी

Chhattisgarh

रायपुर : कोरोना संक्रमण के समय एम्स में लगातार सेवाएं दे रहे देवेंद्र नगर रायपुर निवासी डॉक्टर शांतनु अमीन का सम्मान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, आरडीए के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव व भाजपा नेता अजय शुक्ला ने उनके निवास पर जाकर किया । डॉक्टर शांतनु अमीन ने बताया की डेढ़ माह पहले ही उन्होंने एम्स में सेवाएं देना प्रारंभ किया है और आते ही कोरोना की चुनौती थी लेकिन मनोयोग और अन्य सहकर्मी के सहयोग से वे लगातार अपनी सेवाएं सफलतापूर्वक दे रहे हैं । उन्होंने इसे एक मौके के रूप में लिया है वे अधिवक्ता शेखर अमीन व अधिवक्ता दीपाली अमीन के सुपुत्र हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *