महापौर के अगुवाई में ..मुख्यमंत्री के समक्ष …04 निर्दलीय पार्षद ने किया कांग्रेस पार्टी में प्रवेश

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया हलाकान है। आर्थिक से लेकर राजनीतिक सभी प्रकार की गतिविधियां लगभग-लगभग ठप पड़ गई है। प्रदेश की राजनीति में पक्ष-विपक्ष में लगातार छिंटा कसी का दौर जारी है। इसी दौर में आज राजधानी रायपुर के 4 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। जिसमें जितेंद्र अग्रवाल, सांध्य नानू ठाकुर ,मन्नू यादव व उमा चन्द्रहास निर्मलकर शामिल हैं।

 

बता दें कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष सीएम हाउस में चारों पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इन चारों निर्दलीय पार्षदों का रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर द्वारा सीएम भूपेश बघेल से भेंट कराकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया। वहीं राजनीतिक गलियारों में पार्षदों के कांग्रेस प्रवेश से महापौर ढेबर के राजनीतिक ओहदे बढ़ने की कवायद लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *