राजधानी में कानून व्यवस्था की जानकारी लेने उतरे गृहमंत्री रोड में

Chhattisgarh

चित्रा पटेल :  रायपुर : लॉकडाउन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कानून व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकले. शहर के चौक-चौराहों में सुरक्षा में लगे जवानों से बातचीत कर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली. वहीं मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे जवानों को उन्होंने शाबासी भी दी.

राजधानी में कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए गृहमंत्री साहू टाटीबंध पहुंचे, जहां मौजूद मजदूरों से बातचीत कर उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. टाटीबंध से मंत्री रेलवे स्टेशन के लिए निकले. यहां भी मौजूद मजदूरों से उनका हाल चाल जाना और उनके लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली. झारखंड और उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने बताया कि व्यवस्था ठीक है. खाने-पीने का इंतजाम किया गया है. जैसे-जैसे सुविधा बन रही है, वैसे घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

गृह मंत्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी मजदूरों को परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया है, इसीलिए आज मजदूरों का हाल-चाल जानने आया था. मजदूरों व्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं.

मजदूरों को दूसरे राज्यों में लाने को लेकर कहा कि आज नहीं तो कल बाहर फंसे लोगों को लाना ही था. अभी सभी स्कूल ख़ाली हैं, कॉलेज के हॉस्टल सभी खाली है. इस तरह मजदूरों को क्वारेंटाइन करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है. बरसात के दिनों में बहुत बड़ी दिक्कत हो जाती. आज नहीं तो कल बाहर फंसे लोगों को लाना ही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *