अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने रायपुर सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर : अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  छाबड़ा ने रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर के   हालातों का निरीक्षण किया।वे जेल में बंद विचाराधीन बंदियों तथा कैदियों सहित बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही किचन व कोरोना महामारी में बरती जा रही सोशल डिस्ट्रेनसिंग सेनेटीजर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां सजा काट रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भेंटकर उनसे उनके हालचाल जाना और जेल अधीक्षक के के गुप्ता को व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं राजनांदगांव से आए सदस्य मोहम्मद रियाज ने पवित्र रमजान के महीने में चल रही रोजे के महीने में मुस्लिम रोजेदारों की खैर-खबर ली। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति जेल में हो रही व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *