ट्रेन में आने के लिए एप्प में करना होगा एप्लाई… *राज्य सरकार ने एप्प का लिंक किया जारी

Chhattisgarh

रायपुर : 09 मई 2020/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कन्फर्म कर दिया है। इन ट्रेनों में आने के लिए इन लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में एप्लाई करना होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। इन ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को ही सफर की अनुमति होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन 4 ट्रेनों को कन्फर्म किया है उनमें पहली ट्रेन पठानकोट पंजाब से चांपा, दूसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर, तीसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर तथा चैथी ट्रेन विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर शामिल है।
राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए एप्प का लिंक जारी है: http://rebrand.ly/z9k75qp है। इस एप्प में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे।

5 thoughts on “ट्रेन में आने के लिए एप्प में करना होगा एप्लाई… *राज्य सरकार ने एप्प का लिंक किया जारी

  1. Ham log majdur hai ham log et banate hai hamare pariwar me 5 jhane hai meri man sushila bai mere Papa daulatram aur mere do bhai dhiraj aur birendra aur mai ham log lock down ke wajah se bahot takhlif me hai hame ghar jana hai lekin koee wahan na chalne ke wajah se nahi ja pa rahe ham log haryana ke sohna Jon mod haryaheda ganw ke rathi bhatte par phase hai hame ghar jana hai hame hamare sarkar se yahi chahte hai ki hame ghar pahocha de please dhanywad

  2. ham log majdur hai ham log et banate hai ham log chattishghar ke hai ham log haryana et banane ke liye aye the lock daun ke wajah se fase hai hamare pariwar me 6 jhane hai ham log ghr jana chahte hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *