कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम सहायता के लिए ग्रेसियस कालेज द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए श्रम मंत्री को दिए 50 हजार का चेक में

Chhattisgarh

रायपुर, 23 अप्रैल 2020/ देश भर में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया गया है।छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस के रोकथाम और पीड़ितों की त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता के लिए लोगों से अपील की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की अपील पर आज ग्रेसियस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 हजार रुपये का चेक नागरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया को भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से बचाव के इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में मंत्रियों विधायकों, सांसदों सहित प्रदेश के उद्योगपतियों तथा आम नागरिक आगे आकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना पीड़ित लोगों के सहायता के लिए राशि जमा करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *