प्रशासनिक आतंकवाद को खत्म करने मुख्यमंत्री ने जनहित में उठाए सही कदम – धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रााजधानी रायपुर 24 दिसंबर  भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल से फल-फूल रहे प्रशासनिक आतंकवाद को खत्म करने जनहित में सही कदम उठाये। प्रशासनिक सर्जरी से भाजपा के निहित स्वार्थो को चोट पहुंची है जिसका दर्द भाजपा प्रवक्ता के बयान से स्पष्ट उजागर है। प्रशासनिक सर्जरी से प्रशासनिक आतंकवाद को संरक्षण दे रहे भाजपा के नेता बेचैन हो गये, भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया, माथे पर शिकन आ गई। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि उनमें प्रशासनिक अधिकारियों को कंट्रोल करने की क्षमता है। इसके पहले भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी चलती थी जिसे रोकने में रमन सिंह नाकाम थे। राज्य में अराजक हो चुके प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल हटाना आवश्यक था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई प्रशासनिक सर्जरी का राज्य की जनता स्वागत कर रही है राहत महसूस कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का सत्ता और संगठन सामूहिक नेतृत्व से चलता है, सामूहिक नेतृत्व में ही सभी विषयों पर निर्णय होता है। भाजपा में व्यक्ति के आधार पर सत्ता चलती थी। छत्तीसगढ़ की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नियंत्रण से बाहर हो चुके प्रशासनिक अधिकारियों के अराजकता आतंकवाद को  15 साल तक झेला है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता के बयान से स्पष्ट हो गया कि जिन अधिकारियों को कांग्रेस की सरकार ने हटाया है, उनमें से कुछ अधिकारी भाजपा के मंडल प्रकोष्ठ के सदस्य की तरह काम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने में लगे थे और जनहित को बाधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के वन संपदा का दोहन करने में भाजपा नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। कागजो में योजना बनाकर सरकारी खजाने का बंदरबांट कर रहे थे। यदि ऐसा नहीं था तो भाजपा को इससे पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *