भानुप्रतापपुर : दिनांक 21जूून 2019को
आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी भी शामिल हुए उन्होने योग शिविर में पूरे योग आसन भी किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से भारतीय योग पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। इस योग से शरीर एवं मन स्वस्थ्य रहता है साथ ही कई बीमारियों से भी रक्षा करता है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा पतंजलि योग सेवा के कार्यकर्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं व्यापारी शामिल हुए।