रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। स्वस्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि कोरबा कटघोरा के एक और व्यक्ति कोरोना वायरस के पॉजीटिव केश मिला है। आज एम्स हॉस्पिटल लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते 4 दिन में छत्तीसगढ़ में नये केस की पुष्टि नहीं हुई थी। बुधवार को कटघोरा निवासी 52 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व में भी कटघोरा के तबलीगी जमात के एक युवक का सैंपल भी पॉजिटिव आया था।
फिलहाल अभी जो 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह तबलीगी जमात के युवक का रिश्तेदार बताया जा रहा है, उसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है।