कई जगहों में लाक डाउन का पालन करने में लापरवाही कर रही जनता

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : पूरे देश में 21 दिनों का लाक डाउन जारी है जिसमें नगरी एवं महा नगरी क्षेत्रों में तो लाक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, जहां शासन प्रशासन अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए आम जनता के जान की सुरक्षा के लिए निरंतर दिन रात मेहनत कर रहा है ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके ,कई जगह तो पुलिस द्वारा आम जनता के साथ कड़ाई से लाक डाउन का पालन करवाया जा रहा है।परंतु कुछ क्षेत्रों में लाक डाउन का पालन नहीं करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग अपनी मूलभूत समस्याओं के लिए ही लाक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए समस्याओं से त्रस्त होकर अपनी मूलभूत समस्याओं की आपूर्ति करने में लगे हुए हैं |

पीने के पानी के लिए बड़ी समस्या एक साथ इकट्ठे होकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए एक साथ बड़ी मात्रा में एकत्र होकर अपने-अपने घरों तक पानी ले जाने की व्यवस्था अपने साधनों से करते हैं जबकि लोगों का कहना है उनकी सुध लेने कोई नहीं आता है। मजदूर बस्ति कबीरनगर अटलनिवास , पुरानी बस्ती, रामनगर, मोबा बाजार  , खाद्य  दूकान जहां पर राशन वितरण जा रहा है ऐसे जगह में लोग सोशल डिस्टेंसिंग नहीं नजर आती है,जनता लापरवाही कर रहे हैं। जनता यह नहीं समझ पा रही है कि ऐसा करने से उनको खुद को नुक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *