रायपुर के 5 ट्रैफिक जवानों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी किया निलंबित

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : कोरोना वायरस की रोकथाम और संक्रमण की बचाव के लिए पूरे देश भर में लॉकडाउन है। जिसका पालन कराने के लिए  पुलिस लगातार रात दिन तैनात है। इस दौरान यातायात के 5 पुलिस जवानों को ड्यूटी में लापरवाही  बरतने पर आरक्षकों को एसएसपी आरिफ  शेख ने निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। पांचों आरक्षक चेकिंग पाइंट में वाहनों की जांच करने की बजाए सड़क किनारे खड़े पाए गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक आदेश की अवहेलना और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर यातायात तेलीबांधा के आरक्षक दूजराम कश्यप, राजनारायण ध्रुव, एरनुस तिर्की, रामशरण क्षत्रीय और देवेंद्र नगर थाना के आरक्ष मोतीलाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र, रायपुर से अटैच किया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

लॉकडाउन के दौरान चेक पॉइंट ड्यूटी लगाई गई थी जो कि  रविवार को यातायात तेलीबांधा और देवेंद्र नगर थाना से पांच आरक्षकों की ड्यूटी अनुपम नगर चौक चेकिंग पाइंच पर लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *