धारा 144 का उल्लंघन करके… सवारी की तलाश में वाहन लेकर घूम रहा था….पुलिस ने किया कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर : यातायात तेलीबांधा में आरक्षक संजीत सिंह ( प्रार्थी) पदस्थ है, जिसकी ड्यूटी आज शास्त्री चौक रायपुर में यातायात सुरक्षा हेतु लगायी गयी थी। इसी दौरान शास्त्री चौक से मेकाहारा की ओर जाने वाली इनोवा वाहन क्रमांक GG-04-HA-6600 को रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम फ़िरोज़ खान होना तथा उसके द्वारा सवारी की तलाश में वाहन लेकर निकलना बताया गया इस तरह से फ़िरोज़ खान द्वारा अनाधिकृत रूप से शहर में लगे लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए सवारी ढूढ़ना एवम शासन द्वारा लागू धारा 144 जा फौ का भी उल्लघंन करना पाया गया । जिस पर आरोपी फ़िरोज़ खान के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 35/20 धारा 188 I.P.C. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *